मुजफ्फरपुर, मार्च 21 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। ब्रह्मपुरा थाने की पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो शातिर को हिरासत में लिया है। पूछताछ कर उसकी निशानदेही पर शुक्रवार देर रात तक कई जगहों पर छापेमारी की गई। ब्रह्मपुरा थानेदार ने बताया कि कार्रवाई पूरी होने पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी। बताया गया कि दामोदरपुर रेलवे गुमटी इलाके में वाहन जांच के दौरान दोनों संदिग्ध पकड़े गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...