बिहारशरीफ, जून 16 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सोहसराय थाना की पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो चोरों का गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मुकेश ने बताया कि पटेल नगर से बाइक चोरी हुई थी। चोरी की जांच के दौरान बीच बाजार के धर्मवीर कुमार की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया। उसनकी निशानदेही पर मानपुर थाना क्षेत्र के सरबहदी गांव निवासी रंजन पासवान के घर से चोरों की बाइक बरामद की गयी। धर्मवीर ने कई अन्य बाइक चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश और चोरी की अन्य बाइक की बरामदगी के लिए छापेमारी जारी है। दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। (बिहारशरीफ से अमित कुमार)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...