मधुबनी, मार्च 11 -- मधुबनी,विधि संवाददाता। नगर पुलिस ने चोरी गई बाइक के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने बताया कि बीते 19 फरवरी को नगर थाना क्षेत्र के बसुआरा क्रिब्स हॉस्पीटल के पास से बाइक चोरी की सूचना नगर थाना को प्राप्त हुई थी। सूचना पर नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। सीसीटीवी फूटेज के अवलोकन के आधार पर अभियुक्त की पहचान औंसी थाना क्षेत्र के गजवा चकला निवासी सुनील कुमार के रूप में की गई थी। इसी मामले में सुनील कुमार एवं उसके सहयोगी खजौली थाना क्षेत्र के दतुआर गांव निवासी विशाल कुमार को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से चोरी की एक बाइक भी बरामद किया गया। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार सुनील कुमार का अपराधिक इतिहास है। पूर्व में कई बार जेल भी जा चुका हैं। उन्होंने बताया कि...