चोरी की बाइक के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार हुआ
गौरीगंज, जून 12 -- गौरीगंज। आपरेशन चक्रव्यूह के तहत चलाए जा रहे चेकिंग अभियान में पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ रवि कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार की भोर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने एक बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार दो युवकों को रोककर पूछताछ की तो वह बाइक के कागजात नहीं दिखा सके। पूछताछ करने पर दोनों ने बताया कि यह बाइक उन्होंने जिला अस्पताल गौरीगंज के परिसर में बीते 9 जून को चोरी किया था और नंबर प्लेट निकालकर फेंक दिया था। जिसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। जिनकी पहचान सौरभ शुक्ला निवासी पलटन का पुरवा पहाडगंज व मुकेश शुक्ला निवासी पूरे शुक्लन पहाडगंज थाना गौरीगंज के रूप में हुई। केस दर्जकर दोनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया।
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.