कटिहार, अप्रैल 15 -- कटिहार, एक संवाददाता जिले के तेलता थाना पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की दो मोटरसाइकिल भी बरामद की गई हैं। एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि तेलता थाना क्षेत्र में वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान दो मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए तीनों को पकड़ लिया।पूछताछ में आरोपियों की पहचान पश्चिम बंगाल जिला उत्तर दिनाजपुर के डालखोला निवासी मो. तोहीद सहित एक कम उम्र के युवक तथा एक विधि-विरुद्ध बालक के रूप में हुई। तलाशी के दौरान इनके पास से चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि एक नाबालिग को नियमानुसार नि...