हाजीपुर, अप्रैल 28 -- जंदाहा । संवाद सूत्र थाना क्षेत्र के मलकौली हाट दुर्गामंदिर के पास से एक बाइक चोर को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। दूसरा बाइक चोर स्कूटी छोड़कर भाग निकला। वहीं पुलिस ने एक होंडा शाइन बाइक एवं एक यामाहा स्कूटी को जप्त किया है। तलाशी के दौरान स्कूटी की डिक्की से लम्बा रस्सा एवं लोहे का छेनी बरामद किया गया है। गिरफ्तार बाइक चोर की पहचान जंदाहा थाना के नसरतपुर निवासी शिवशंकर सिंह के पुत्र सोनू कुमार के रूप में की गई है। जबकि स्कूटी छोड़कर भाग निकले बाइक चोर की पहचान जंदाहा थाना के जलालपुर निवासी जालंधर पासवान के पुत्र नितिन कुमार के रूप में की गई । इस मामले में जंदाहा थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने दर्ज प्राथमिकी में नसरतपुर निवासी सोनू कुमार एवं जलालपुर निवासी नितिन कुमार को नामजद आरोपी बनाया है। गिरफ्तार किए गए आ...