मोतिहारी, जनवरी 7 -- कुण्डवा चैनपुर,नि.स.। कुण्डवा चैनपुर पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार प्रदीप पाण्डेय कुण्डवा चैनपुर थाना क्षेत्र के गोरगांवा का है। चोरी की बाइक उसके घर से मिली है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि चार जनवरी को भारत नेपाल सीमा के शर्मा चौक से उक्त बाइक चोरी हुई थी। बाइक बबलू कुमार जटवलिया की थी। मामले मे बबलू कुमार ने कुण्डवा चैनपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार प्रदीप को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.