मधेपुरा, मार्च 18 -- मधेपुरा, संवाद सूत्र। पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय सदस्य को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। एएसपी प्रवेन्द्र भारती ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि 13 मार्च को शहर के भीरखी वार्ड 21 के रामनारायण प्रसाद कानोजिया ने सदर थाना में आवेदन देकर कहा कि अज्ञात चोरों ने उनके घर के आगे खड़ी उनकी बाइक बीआर 43 फ 5668 चोरी कर लेकर भाग गया है। एएसपी ने बताया कि सदर थानाक्षेत्र अन्तर्गत हो रही बाइक चोरी की घटना को एसपी ने गंभीरता से लेते हुए गिरोह के सक्रिय सदस्यों की गिरफतारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया था। गठित टीम के द्वारा कांड के अनुसंधान के क्रम में घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीभी फुटेज के अवलोकन करने पर घटना के दिन घटनास्थल से बाइक चोरी कर ले जाते पाया। अज्ञात चोर का स्थानीय स्तर पर फोटो का सत्यापन क...