चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार, दो को जेल
आरा, मई 17 -- शाहपुर। बहोरनपुर के प्रभारी थानाध्यक्ष संजय कुमार ठाकुर ने पुलिस बल के साथ चोरी की मोटरसाइकिल रखने के दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। विदित हो कि बहोरनपुर पुलिस की ओर से दामोदरपुर पुल पर वाहन चेकिंग लगाया गया था। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों को रोका और उनसे वाहन का कागजात दिखाने को कहा। मोटरसाइकिल सवार दोनों व्यक्ति मोटरसाइकिल के रजिस्ट्रेशन का कागज दिखाने में असफल रहे। बहोरनपुर पुलिस ने दोनों व्यक्ति टिंकू कुमार यादव और नीतीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों शाहपुर थाना क्षेत्र के सुहिया गांव के रहने वाले बताये जाते हैं। इस संबंध में बहोरनपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने टिंकू कुमार यादव और नीतीश कुमार को जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.