मोतिहारी, मई 10 -- बनकटवा,एक संवाददाता। जितना पुलिस ने वाहन जांच के दौरान चोरी की बाइक सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि चोरी के बाइक के साथ एक संदिग्ध व्यक्ति घूम रहा है। जिस पर जितना पुलिस द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान उस व्यक्ति को संदेह के आधार पर जांच के लिए रोका गया और बाइक की पेपर की मांग की गई। बाइक का कोई पेपर नहीं दिखाया गया। एचएचडी मशीन द्वारा जांच करने पर चेचिस व रजिस्ट्रेशन नंबर गलत पाया गया। बाइक को जब्त कर उस व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया। पकड़ा गया व्यक्ति लखौरा थाना क्षेत्र के झिटकहिया निवासी जुमुल मियां का पुत्र फुल महम्मद अंसारी है। जिसे न्यायिक हिरासत भेज दिया गया। वहीं बाइक के चेचिस नंबर और रजिस्ट्रेशन के आधार पर बाइक की असली मालिक की पहचान में ज...