शाहजहांपुर, अप्रैल 11 -- तिलहर। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर हाइवे पर घेराबंदी करके चोरी की बाइक के साथ एक व्यक्ति को पकड़ लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाल जुगुल किशोर पाल ने बताया कि सूचना पर हाईवे स्थित नगरिया मोड़ पर एसआई जगेंद्र प्रताप सिंह ने हेड कांस्टेबल विजय प्रताप सिंह के साथ चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान हाइवे पर एक बाइक सवार पुलिस को देखकर पीछे की ओर भागने लगा। पुलिस कर्मी विजय प्रताप सिंह व सुमित सैनी ने दौड़कर उसे पकड़ लिया। जांच में उसके पास से एक बाइक चोरी की बरामद हुई। चर्चा है कि यह बाइक तिलहर मंगल बाजार से दिसंबर महीने में चोरी हुई आजमाबाद गांव निवासी शिवरतन की बाइक संख्या यूपी 27 बीए 6168 की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.