कटिहार, मार्च 6 -- प्राणपुर, संवाद सूत्र प्राणपुर थाना क्षेत्र के कमल चौक के समीप एनएच 31 मुख्य सड़क पर सघन वाहन चेकिंग अभियान के दौरान प्राणपुर पुलिस ने चोरी के एक बाइक के साथ एक चोर को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद चोरी का मामला दर्ज कर जेल भेजा। थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार महतो ने बताया कि थाना क्षेत्र के कमल चौक के समीप एनएच 31 मुख्य सड़क पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी बीच बस्तौल की ओर से लाभा की ओर तीव्र गति से जा रहे एक बाइक को रोक कर कागजात की तलाशी लेने पर बाइक चालक विष्णु ऋषि साकिन जौनियां थाना प्राणपुर जिला कटिहार द्वारा बाइक की कागजात नहीं दिखाने पर उसे थाना लाया गया। पूछताछ के दौरान बताया कि उक्त बाइक चोरी का है। बाइक डंडखोड़ा थाना क्षेत्र के नवादा माणिक टोला गांव निवासी राम जी चौहान के घर से बीते सोमवार की रात्रि को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.