देवघर, मार्च 26 -- देवघर,प्रतिनिधि नगर पुलिस ने बुधवार को चोरी की बाइक के साथ एक आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। न्यायाधीश के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी के पास से चोरी गई एक सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ नगर थाना में थाना कांड संख्या- 124/26 दर्ज किया गया है। एसडीपीओ ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के अनुसार अन्य बाइक चोर तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। बताया कि बाइक चोरी के बाद पीड़ित ने घटनास्थल का सीसीटीवी फुटेज पुलिस को उपलब्ध कराया था। उस आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया है। जिक्र है कि कांड अज्ञात चोरों के खिलाफ दर्ज कराया गया है। मामले की जांच के दौरान कांड में संलिप्त अप्राथमिकी अभियुक्त छोटू कुमार ...