गौरीगंज, अगस्त 17 -- मुसाफिरखाना। अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के तहत पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया। एसएचओ विवेक सिंह ने बताया कि रविवार की रात वह संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने बाइक सवार एक युवक को रोककर गाड़ी के कागजात मांगे तो वह दिखा नहीं सका। पूछताछ में उसने बताया कि यह बाइक उसने चार माह पूर्व पिंडारा चौकी के पीछे गुन्नौर मार्ग से चोरी किया था। जिस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान रामसिंह निवासी ग्राम गुन्नौर थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक के रूप में हुई। मुकदमा दर्जकर पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...