चोरी की बाइक के पार्टस निकाले, पांच हिरासत में
मेरठ, अप्रैल 7 -- शिवलोक कॉलोनी से चोरी हुई बाइक के मामेपुर गांव निवासी युवकों ने पार्टस निकाल लिए और दूसरी बाइक में लगा दिए। इस मामले में पुलिस पांच युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मवाना रोड स्थित शिवलोक कॉलोनी निवासी सुशील की 19 मार्च की रात घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी हो गई थी। पीड़ित ने गंगानगर थाने पर तहरीर दी थी। सोमवार को मामेपुर गांव के गेट के बाहर एक अज्ञात बाइक खड़ी होने की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक को थाने लेकर आ गई। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की तो मामेपुर गांव निवासी एक युवक बाइक को गेट पर खड़ा करता हुआ दिखाई दिया।पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ की तो उसने चार अन्य युवकों के नाम भी पुलिस को बताए। जांच में पता चला कि आरोपियों ने बाइक के इंजन से लेकर ज्यादातर पार्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.