चोरी की बाइक के कलपुर्जो के साथ आरोपी गिरफ्तार
पीलीभीत, मई 9 -- पूरनपुर। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक चोर को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से बाइक के कलपुर्जें बरामद हुए। उसका साथी रात के अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोर को जेल भेज दिया। गुरुवार रात कोतवाली पुलिस ने कलीनगर रोड के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान दो संदिग्ध बाइक सवार कलीनगर की ओर से आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर पीछे बैठा एक आरोपी बाइक से कूदकर फरार हो गया। बाइक चला रहे आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया। उसके पास बरामद हुई बोरी में सामान भरा हुआ था। पुलिस ने बोरी खोलकर देखी तो उसमें बाइक के कलपुर्जे भरे हुए थे। यह भी पढ़ें- पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो आरोपियों को पकड़ा, आठ बाइक बरामद पुलिस ने पकड़े गए युवक से पूछताछ की। उसने अपना नाम रंजीत उर्फ जीता पुत्र तीर्थ सिंह निवासी हरीनगर गदनिया थाना सपूंर्णान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.