बदायूं, मई 4 -- जरीफनगर थाना पुलिस ने ऑटो लिफ्टर गैंग के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की गई बाइकों के कटे हुए पार्ट्स बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक बैटरी, दो साइलेंसर और एक अपाचे बाइक की टंकी बरामद की है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि 25 अप्रैल को जरीफनगर पुलिस ने दहगवां चौराहे से ऑटो लिफ्टर गैंग के सदस्य अरुण पुत्र फूल सिंह और संजीव पुत्र मथुरी निवासी ग्राम करियावैन को चार चोरी की बाइकों व उनके पार्ट्स समेत गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसी मुकदमे में फरार चल रहे आरोपी रामविलास पुत्र हरनारायण निवासी सलावतपुर जरीफनगर को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया। यह भी पढ़ें- चोरी के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार पूछताछ में आरोपी ने बताया कि गैंग चोरी की बाइक काटकर उनके पार्ट्स अलग-अलग जरूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.