फतेहपुर, मार्च 19 -- फतेहपुर। करीब 20 माह पहले हुसैनगंज थाना के ओम घाट भिटौरा गंगा स्नान करने गए युवक की बाइक चोरी हो गई थी। हुसैनगंज थाने में चोरी का मुकदमा भी दर्ज है। उसी गाड़ी का गुरुवार को थरियांव पुलिस ने बिना नंबर प्लेट मिलने पर ई-चालान कर दिया। ललौली थाना क्षेत्र के मेवली गांव निवासी युवक ललित कुमार बीते 22 जुलाई 2024 को ओम घाट भिटौरा गंगा स्नान करने गया था। जहां खड़ी बाइक चोरों ने पार कर दिया था। गुरुवार को बिना नंबर प्लेट पर गाड़ी का थरियांव पुलिस ने सीतापुर मोड पर 2500 रुपए का ई चालान कर दिया। मोबाइल पर मैसेज गया तो पीड़ित ने चालान रिपोर्ट निकलवाया। जिसमें एक व्यक्ति चोरी की बाइक के साथ साथ खड़ा दिखा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.