चतरा, अप्रैल 11 -- इटखोरी, प्रतिनिधि। इटखोरी पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की अपाचे मोटरसाइकिल और मोबाइल के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया है। तीनों आरोपियों में प्रशांत कुमार यादव उर्फ माईकल, सूरज कुमार एवं बहादुर कुमार राणा तीनो इसी प्रखंड क्षेत्र के शहरजाम गांव निवासी हैं। बताया गया कि 10 अप्रैल शुक्रवार की संध्या करनी रोड स्थित पेट्रोल पंप के समीप इटखोरी पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया था। इसी दौरान एक अपाची मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों को संदेह के आधार पर रोका गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम प्रशांत कुमार यादव उर्फ माईकल, सूरज कुमार एवं बहादुर कुमार राणा बताया। पुलिस द्वारा वाहन के कागजात मांगे जाने पर तीनों कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, जिससे संदेह और गहरा गया। इसके बाद तलाशी लेने पर सूर...