गोरखपुर, मई 21 -- गोरखपुर। खोराबार थाना पुलिस ने चोरी की बाइक और छह हजार रुपये के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी के खिलाफ पहले से भी चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। थानाध्यक्ष सुधांशु सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी राकेश पासवान पटाखा चौराहा क्षेत्र का है। बुधवार रात वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने उसे रोककर बाइक के कागजात मांगे। कागजात न दिखाने पर जब सख्ती से पूछताछ की गई तो पता चला कि बाइक चोरी की है। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से छह हजार रुपये भी बरामद हुए। पुलिस के अनुसार राकेश पासवान के खिलाफ खोराबार के अलावा खजनी थाने में भी चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। यह भी पढ़ें- चोरी की बाइक के साथ एक गिरफ्तार गुरुवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...