हरिद्वार, मार्च 21 -- पथरी थाना पुलिस ने चोरी की बाइक और अवैध तमंचों के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर देर रात विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान बादशाहपुर के पास बाइक सवार दो युवकों को रोककर तलाशी ली गई। उनके कब्जे से दो देसी तमंचे और जिंदा कारतूस मिले। जांच में पता चला कि आरोपी जिस बाइक से आए थे, वो हरियाणा के यमुनानगर से चोरी की गई थी। पुलिस ने विशाल (25) निवासी भट्टीपुर और अभिषेक (23) निवासी मुंडाखेड़ा कला को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ मनोज नौटियाल ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...