चोरी की बाइक, सामान सहित चोर गिरफ्तार
फिरोजाबाद, मई 19 -- जसराना थाना पुलिस चोरी की एक बाइक सहित तीन कटे हुए चैसिस और अन्य सामान सहित एक चोर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे जेल भेजा है। थाना प्रभारी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा वाहन चेकिंग की जा रही थी। उसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि नगला पीपल सीसी रोड के पास से नगला रामा की तरफ जाने वाले रास्ते पर एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में खड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो वह भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में उसने अपना नाम सोनू पुत्र पप्पू उर्फ शमीम निवासी मोहल्ला शीशपुरी बताया। उसके पास से चोरी की एक बाइक, तीन कटे हुए चैसिस सहित अन्य सामान बरामद किया है। चोर को जेल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.