पूर्णिया, मार्च 7 -- बनमनखी, संवाद सूत्र। सरसी थाना पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल, लैपटॉप और मोबाइल के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी का सामान बरामद कर लिया है। दोनों आरोपी चोरी का सामान बेचने के उद्देश्य से सरसी बाजार पहुंचे थे जहां पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बरहरा कोठी थानाक्षेत्र के वासुदेवपुर वार्ड संख्या 2 निवासी रामचंद्र दास के पुत्र कुश अग्निहोत्री और हरिराही मिस्त्री टोला वार्ड संख्या 13 निवासी स्व. कुसुम लाल मड़ैया के पुत्र राहुल कुमार मड़ैया के रूप में हुई है। सरसी थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि दोनों आरोपी सरसी बाजार में चोरी का सामान बेचने के लिए एक दुकान पर पहुंचे थे। दुकान संचालक को सामान चोरी का होने की आशंका हुई जिसके बाद उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ह...