फिरोजाबाद, मार्च 29 -- सिरसागंज थाना पुलिस ने चोरी के मामले में फरार रहे दो चोरों को दिल्ली के थाना छावला के द्वारिकापुरी स्थित भगत जी मिष्ठान भंडार से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चोरी की बाइक और एक मोबाइल बरामद किया है। पुलिस ने दोनों चोरों को जेल भेजा है। स्थानीय थाने में जलवा उर्फ जलवेंद्र उर्फ सुमित पुत्र महेश चंद्र निवासी नगला पूसे और पंकज पुत्र दर्शन सिंह निवासी गयामई थाना जसराना के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस उनकी काफी दिनों से तलाश कर रही थी। मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि उक्त दोनों चोर दिल्ली के थाना छावला के द्वारिकापुरी स्थित भगत जी मिष्ठान भंडार पर काम करते हैं। थाना प्रभारी वैभव कुमार सिंह ने एक टीम दिल्ली भेजी। टीम ने स्थानीय थाने की पुलिस की मदद से दोनों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चोरी की बाइक स...