प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 2 -- कोहंडौर, हिन्दुस्तान संवाद। पुलिस ने इलाके के सराय रजई गांव के पास से वाहन चेकिंग के दौरान दो युवकों को चोरी की बाइक, देसी बम और धोखाधड़ी से हड़पे गए छह मोबाइल के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से पुलिस का फर्जी परिचय पत्र भी मिला। कोहंडौर थाने के एसआई विवेक यादव, विजय त्रिवेदी बुधवार शाम पुलिस टीम के साथ इलाके के सराज रजई गांव के पास चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान बाइक से आए दो युवकों को रोककर तलाशी ली तो उनके पास से चार देसी बम के साथ छह मोबाइल मिले। छानबीन में पता चला कि बाइक चोरी की है। तलाशी के दौरान पुलिस का फर्जी परिचय पत्र भी मिला। आरोपी कोहंडौर के ही बासूपुर निवासी रत्नेश मिश्र और नरहरपुर कसियाही के सुनील कुमार उर्फ श्याम सिंह बताए गए। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन लोगों ने रानी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.