प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 12 -- कोहंडौर। थाना क्षेत्र के बरासराय गांव स्थित आंवले के बाग के पास से पुलिस ने चार लोगों को चोरी की बाइक, देसी बम के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी कंधई कानूपुर के नीरज यादव, अमेठी रामगंज सांगापुर के अभिषेक गौतम उर्फ शेखर, कोहंडौर चंदुआडीह पंडरी के शुभम गौतम और सराय रजई के अंश मौर्य बताए गए। एसआई जनार्दन प्रताप सिंह ने सभी आरोपियों का चालान कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...