चोरी की बढ़ती वारदातों से हरिनगर कॉलोनी के निवासी परेशान
गुड़गांव, अप्रैल 2 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। चोरी की बढ़ती वारदातों से हरिनगर कॉलोनी के निवासी परेशान हैं। आरोप लगाया कि उनकी कॉलोनी में डली झुग्गियों में रहने वाले लोग चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। आरोप है कि एक व्यक्ति की तरफ से अवैध रूप से सरकारी जमीन पर यह झुग्गियां लगवाई गई हैं। इनसे एक हजार रुपये प्रतिमाह की अवैध वसूली हो रही है। इस कॉलोनी की आरडब्ल्यूए ने इस सिलसिले में नोडल अधिकारी आरएस बाठ को शिकायत दी है। आरडब्ल्यूए प्रतिनिधिमंडल ने नोडल अधिकारी को बताया कि इस जमीन पर एचएसआईआईडीसी का बोर्ड लगा हुआ था, जिसे तोड़ दिया है। झुग्गी में रहने वाले लोगो ने हरिनगर कॉलोनी का बोर्ड लगा हुआ था। उसे चोरी कर लिया है। आरोप लगाया कि इन झुग्गियों में नशीले पदार्थों का कारोबार होता है। इस वजह से असामाजिक तत्वों का उनकी कॉलोनी में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.