गौरीगंज, अप्रैल 1 -- अमेठी। ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत पुलिस ने चोरी की दो बकरियों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसएचओ अमेठी रवि कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो बकरियों को बाइक पर लेकर जा रहे दो लोगों को रोक कर पूछताछ किया तो दोनों ने बताया कि ये बकरियां उन्होंने खजुरी और कोरारी गिरिधरशाह से चोरी किया था। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। जिनकी पहचान प्रतापगढ़ जिले के सांगीपुर थाना क्षेत्र के भैंसना निवासी अंसार उर्फ चितऊ व नफीस के रूप में हुई। दोनों बाइक के कागज भी नहीं दिखा सके। जिस पर पुलिस ने बाइक सीज कर दिया। आरोपियों के विरुद्ध केस दर्जकर पुलिस ने जेल भेज दिया। एसएचओ ने बताया कि अभियुक्त अंसार के विरुद्ध चोरी, मारपीट, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट व गैंगस्टर एक्ट सहित पूर्व में 13 अभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.