विकासनगर, जून 12 -- ऑपरेशन प्रहार के तहत चलाए जा रहे चेकिंग अभियान में कोतवाली विकासनगर पुलिस ने बरोटीवाला क्षेत्र में चोरी की फिराक में घूम रहे एक युवक को खुखरी के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया ह। आरोपी पहले भी जेल जा चुका है। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजू पुत्र स्व. धूम सिंह (28), निवासी मेहूवाला खालसा, विकासनगर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली विकासनगर में शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। यह भी पढ़ें- विकासनगर में चोरी की फिराक में घूम रहा युवक अवैध खुखरी के साथ गिरफ्तार बताया कि आरोपी पहले भी चोरी और अन्य गंभीर मामलों में जेल जा चुका है। उसके खिलाफ पूर्व में पॉक्सो ऐक्ट सम...