संवाददाता, जून 25 -- यूपी के बहराइच में पुलिस ने हाफ एनकाउंटर कर एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। बदमाशों की बौंडी में पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर के पैर में गोली मार उसे पकड़ लिया। हिस्ट्रीशीटर पर 25 हजार का इनाम घोषित है। पुलिस का कहना है कि आरोपी चोरी की योजना बना रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने टिप मिलने पर उन्हें घेरा और बदमाशों संग मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ के दौरान दो आरोपी फरार भी हो गए। बहराइच के थाना बौंडी क्षेत्र में क्राइम ब्रांच स्वाट टीम और बौंडी पुलिस ने चोरी की योजना बनाते बदमाशों से मुठभेड़ कर 25 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में अभियुक्त के बाएं पैर में गोली लगी, जबकि उसके दो साथी भाग निकले। पुलिस उन पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को पकड़कर...