कानपुर, मार्च 30 -- कानपुर देहात।मूसानगर थाना क्षेत्र के तीन दिन पहले नयापुरवा गांव में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने वहीं के रहने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से पुलिस ने चोरी की एक पायल व 23 हजार रुपये बरामद करने का दवा किया है। चोरी का माल बेंचकर वह घर में टायल्स लगवा रहा था। लेकिन पुलिस माल खरीदने वाले के बावत उससे कुछ भी नहीं उगलवा सकी। पूछताछ के बाद आरोपित का चालान कर दिया गया। गुजरात में रहकर बर्फ बेंचने का कारोबार करने वाले मूसानगर थाना क्षेत्र के नयापुरवा गांव के रामकेश के घर में 27 मार्च की रात में सोने-चांदी के आभूषण व पैंतीस हजार रुपये चोरी हो गए थे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन कर रही थी। जांच के दौरान गांव के ही धु्रुव सिंह पुत्र ओम प्रकाश पर संदेह जताए जाने के बाद पुलिस ने हलिया मोड़ के पास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.