कोडरमा, जून 23 -- सतगावां। पुलिस ने बिहार के नालंदा जिले में मंगलवार को छापेमारी कर चोरी की पांच मोटरसाइकिल जब्त की है। साथ ही एक किशोर को हिरासत में लिया गया है। वहीं, इसमें शामिल दो अन्य आरोपी फरार बताए जाते हैं। जब्त मोटरसाइकिल में दो कोडरमा और एक सतगावां थाना क्षेत्र से चोरी हुई थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि बिहार के नालंदा जिले के लहेरी थाना के सोहनकुआं मुहल्ले में चोरी की मोटरसाइकिल को रखा गया है। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर उक्त कार्रवाई की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...