चोरी की पांच बाइक के साथ दो गिरफ्तार
जमशेदपुर, मई 25 -- साकची थाना पुलिस ने चोरी की पांच बाइक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में चेपा पुल निवासी शमशाद आलम और अरुण मुखर्जी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों को निशानदेही पर चोरी की पांच बाइक बरामद की है। जानकारी देते हुए सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि 20 मई को साकची से एक बाइक चोरी हुई थी। इस मामले में पुलिस ने पहले शमशाद को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की। इसी क्रम में पुलिस अरुण तक पहुंची। शमशाद बाइक चोरी करता था और उसे अरुण को सौंपता था। अरुण का काम चोरी की बाइक को बेचना होता था। जितने में बाइक बेची जाती थी दोनों उसमें हिस्सा रखते थे। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.