बोकारो, मई 19 -- बोकारो। सिटी पुलिस ने मंगलवार को वाहन चोरी के मामले में गिरफ्तार धीरज कुमार व अर्पित कुमार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। जेल हुए आरोपियों के निशानदेही पर थाना क्षेत्र के बोकारो मॉल व आसपास के इलाकों से चोरी किए गए पांच दोपहिया वाहन बरामद किए गए है। इस प्रकार सिटी थाना में दर्ज वाहन चोरी के पांच मामलों का खुलासा कर दिया गया है। सिटी डीएसपी आलोक रंजन ने इंस्पेक्टर सुदामा दास के साथ प्रेस कांफ्रेंस में इसकी जानकारी देते हुए बताया कि जेल गए दोनों आरोपी वाहन चोर गिरोह के सक्रिय सदस्य है, जिनका नेटवर्क बोकारो धनबाद रामगढ़ तक फैला हुआ है। अलग अलग विंग के साथ गिरोह वाहन चोरी की घटना को अंजाम देता है। चोरी किए गए वाहनों को बेरमो व धनबाद के कोल सेक्टर में डंप किया जाता है, जिसे कोयला तस्करों के हाथों औने पौने दाम पर बेच दि...