गंगापार, दिसम्बर 3 -- इलाके के प्रयागराज रीवा हाईवे स्थित बीआरसी के सामने एक बर्तन व्यवसाई के घर मंगलवार की देर रात चोरी की नीयत से घुसे चोरों ने बर्तन व्यवसाई और उसकी पुत्री को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ितों की शोर और आस पास हुई जगहट से बदमाश भाग निकले। पीड़ित ने मामले की शिकायत घूरपुर पुलिस से की है। घूरपुर थाना क्षेत्र के सेमराकलबना गांव सामने स्थित बर्तन कारोबारी इंद्रजीत साहू विगत दो वर्ष पूर्व प्लॉट खरीदकर दुकान और आवास का निर्माण करवा कर परिवार सहित रहते है। मंगलवार की रात्रि पत्नी और एक बेटी और एक बेटे के साथ किसी समारोह में शामिल होने गए थे। मंगलवार की रात्रि में इंद्रजीत साहू और उनकी 19 वर्षीय बेटी श्रद्धा घर पर थे। रात के लगभग एक बजे छत पर कुछ आवाज आई तो श्रद्धा जीने के माध्यम से छत पर पहुंची और लगे दरवाजे को खोल दी इसी बीच च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.