आदित्यपुर, मार्च 13 -- चांडिल, संवाददाता। सिंहभूम कॉलेज मोड़ के पास एक बंद घर में घुसकर दिनदहाड़े चोरी करने का प्रयास कर रहे युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। उसके पास से तार काटने वाला एक छोटा कटर भी मिला है। युवक पश्चिम बंगाल के बलरामपुर का रहने वाला है। भाजपा नेता दिवाकर सिंह ने कहा कि हाल के दिनों में बंद घर से चोरी की वारदात बढ़ गई है। पुलिस प्रशासन पकड़े गए युवक से पूछताछ करे ताकि क्षेत्र में चोरी पर अंकुश लग सके। इस संबंध में पूछताछ के दौरान युवक ने पुलिस को बताया कि वह प्लास्टिक व कचरा चुनने का काम करता है। वह चुने गए प्लास्टिक एवं कचरा को मुस्लिम मोहल्ला के एक युवक को देता था। थाना प्रभारी डील्सन बिरुवा ने बताया कि युवक कचरा चुनने का काम करता है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इस संबंध में कोई लिखित श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.