मिर्जापुर, नवम्बर 17 -- राजगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव में शनिवार की रात चोरी की नीयत से घर में घुसे नशेड़ी ने महिला की पिटाई की और गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया। ग्रामीणों के पहुंचने पर नशेड़ी मौके से भाग निकला। राजगढ़ गांव की 70 वर्षीय विधवा चंपा देवी अमृत सरोवर के पास स्थित एक मकान में अकेली रहती हैं। चंपा देवी ने बताया शनिवार को वह वृद्धा पेंशन के 3000 रुपए बैंक से निकालकर घर लाई। रात लगभग दस बजे उसी रुपए को चुराने की नीयत से मुंह पर कपड़ा बांधकर एक युवक घर में घुस गया। तभी नींद खुली तो रोकने का प्रयास किया, लेकिन युवक मारपीट करने लगा। गला दबाकर हत्या का प्रयास भी किया। शोर मचाने पर आस-पास के लोग पहुंच गए। तब तक युवक भाग निकला। ग्रामीणों ने जख्मी महिला का राजगढ़ अस्पताल में उपचार कराया। ग्रामीणों का कहना हैकि क्षेत्र में ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.