रुडकी, जून 29 -- रुड़की। कोतवाली क्षेत्र के ढंडेरा स्थित गोल भट्टा में बंद मकान का ताला तोड़कर स्कूटी चोरी करने का प्रयास कर रहे एक युवक को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। मकान स्वामी राकेश ने रविवार देर शाम पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र अश्वनी अपनी पत्नी को लेने देहरादून गया हुआ था और मकान बंद था। देर रात उन्होंने मकान का टूटा ताला देखा तो अंदर जाकर जांच की। वहां एक युवक मास्टर चाबी की मदद से स्कूटी चोरी करने का प्रयास कर रहा था। शोर मचाने पर आरोपी भागने लगा, लेकिन गिरकर घायल हो गया। यह भी पढ़ें- चोरी की नीयत से घर में घुसा युवक रंगे हाथ दबोचा यह भी पढ़ें- रुड़की में चोरी की नीयत से घर में घुसा युवक को रंगे हाथ दबोचा यह भी पढ़ें- 45 किलोग्राम संरक्षित पशु मांस के साथ दुकानदार गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...