चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद, मई 9 -- फरीदाबाद, सरसमल। फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं ने वाहन चोरी के मामलों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों से चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। दोनों आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार अपराध शाखा एवीटीएस सिकरोना ने मोहनश्याम निवासी मथुरा से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की। वहीं अपराध शाखा सेंट्रल ने अमजद खान निवासी धौज से सेक्टर-77 क्षेत्र से चोरी की बाइक बरामद की। दोनों मामलों में संबंधित थानों में पहले से केस दर्ज थे। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया। यह भी पढ़ें- नकली एटीएम के साथ दो गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.