बहराइच, अप्रैल 3 -- बहराइच, संवाददाता। ई रिक्शा चलाने की आड़ में चोरी की वारदाते अंजाम दे रहे दो युवकों को नागरिको ने चोरी की बैट्री के साथ धर दबोचा है। ई रिक्शा, दो बैट्री सहित दोनों पकड़े गए युवकों को पुलिस को सौंपा गया है। पुलिस ने के दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। दरगाह थाने के गुलाम अलीपुरा निवासी संजय गुप्ता पुत्र ओम प्रकाश के छोटा हाथी पिकअप वाहन की बैट्री दो अप्रैल को चोरी हो गई थी। वह साथियों के साथ बैट्री तलाशने निकले थे। दरगाह छावनी रोड ओवरब्रिज के नीचे एक ई रिक्शा पर दो बैट्री लाद ले जाई जा रही थी। उसे रोका तो पता चला कि एक बैट्री उनके पिक अप से चोरी गई है। ई रिक्शा चालक व उसके साथी को पकड़ा गया और थाने लाकर सुपुर्द कर दिया। दोनों की पहचान गुलाम अलीपुरा निवासी अरून गुप्ता, नगर कोतवाली के वजीरबाग निवासी धर्मेंद्र कश्य...