हरिद्वार, अप्रैल 10 -- वाहन चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए सिडकुल थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से दो बाइक बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। गुरुवार की रात पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। तभी आईएमसी चौक के पास एक बाइक पर आ रहे तीन लोगों को रुकने का इशारा किया गया। इस पर बाइक चला रहे व्यक्ति ने वाहन पीछे मोड़कर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीनों को वहीं दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान जितिन निवासी ग्राम रेतोशिया, जनपद सीतापुर यूपी, दीपक सक्सेना, निवासी ग्राम धर्माखेड़ा जिला लखीमपुर यूपी और सचिन निवासी यादव मोहल्ला निकट शिव मंदिर मैगलगंज खीरी यूपी के रूप में हुई। बाइक के संबंध मे पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल...