चोरी की दो बाइक संग दो युवक दबोचे
चम्पावत, अगस्त 24 -- योगेश, चम्पावत। रीठासाहिब पुलिस ने चोरी की दो बाइक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ रीठासाहिब थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने दो बाइक चोरों को हिरासत में लिया है। एसपी रेखा यादव ने बताया कि बीते 14 जून को रीठासाहिब थाने में बीएनएस की धारा 303(2) के तहत दो मामले दर्ज किए गए थे। जिसके बाद से पुलिस बाइक चोरी मामले की जांच कर रही थी। उन्होंने बताया कि खोजबीन के बाद बीते 23 अगस्त को पुलिस ने प्रतापपुर, नानकमत्ता से दो लोगों को हिरासत में लिया। दोनों के पास से चोरी की बाइक बरामद की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.