सिद्धार्थ, मई 19 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। भवानीगंज पुलिस ने मंगलवार को सरयू नहर पुलिया से भड़रिया गांव जाने वाले रास्ते से दो बाइक चोरों को चोरी की दो बाइक के साथ गिरफ्तार करने का दावा किया है। दोनों नेपाल के रहने वाले हैं।भवानीगंज थाने पर पत्रकारों से बातचीत में थानेदार विजय शंकर सिंह ने बताया कि 18 मई की रात करीब एक बजे चोरों ने भवानीगंज कस्बे के सालिकराम कौशल के घर के बाहर खड़ी एक बाइक उठा ले गए। जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस टीम के साथ खोजबीन शुरू कर दी गई। मंगलवार की सुबह सरयू नहर पुलिया से भड़रिया गांव जाने वाले रास्ते से चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से चोरी की दो बाइक बरामद हुई। पूछताछ में चोरों ने 17 मई की शाम बलरामपुर जिले के पीपल तिराहा सिविल लाइंस से एक बाइक के चोरी करने की बात कबूल की। इसके पहले भी वह लोग त...