मऊ, मार्च 29 -- दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। पुलिस अधीक्षक इलामारनजी द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार एवं क्षेत्राधिकारी घोसी डॉ जितेंद्र सिंह ने निर्देशन में शनिवार को दोहरीघाट पुलिस को दो शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। पकड़े गए आरोपियों के पास से चोरी की दो बाइक पुलिस ने बरामद किया। पुलिस ने जरूरी प्रक्रिया के बाद दोनों को रिमांड के लिए न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष संजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि चुम्मानार में एक ट्यूवेल पर कुछ संदिग्ध मौजूद हैं। जो किसी चोरी की वरदात को अंजाम दिए है। इस पर पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। टीम के पहुंचने पर वहां मौजूद दो लोग भागने लगे, जिन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया गया। साथ ही दोनों को पुलिस टीम ने हिरासत में ले लिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.