चोरी की दो बाइक के साथ दो आरोपित गिरफ्तार
उन्नाव, जून 15 -- पुरवा, संवाददाता। कोतवाली पुलिस ने रविवार सुबह अलग-अलग इलाकों में दबिश देकर चोरी की दो बाइक के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। बतातें चलें कि पुलिस ने बैगांव मोड़ के पास दबिश देकर माखी थाना क्षेत्र के सराय कस्बा मोहल्ला निवासी विशाल यादव पुत्र राज कुमार गिरफ्तार किया। टीकरखुर्द मोड़ के पास पुलिस ने दबिश देकर पुरवा थाना क्षेत्र के वजीरगंज कस्बा निवासी मोहम्मद जावेद खां पुत्र मोहम्मद माजिद खान को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों आरोपितों के पास से दो चोरी की बाइक भी बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपितों में जावेद खान के विरुद्ध एक व विशाल यादव पर गैंगस्टर सहित नौ मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं। कोतवाली पुलिस ने विधिक कार्रवाई बाद आरोपितों को कोर्ट में पेश किया है। थाना प्रभारी भुवन सिंह मौर्य ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.