रुडकी, मई 7 -- भगवानपुर। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर एक और अन्य बाइक को बरामद किया है। पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। भगवानपुर कोतवाली पुलिस बुधवार की रात खेलपुर मार्ग पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने एक बाइक सवार युवक को रोक लिया और उससे दस्तावेज मांगे। लेकिन युवक कुछ नहीं दिखा पाया। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो युवक ने बताया कि बाइक चोरी की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...