हल्द्वानी, मार्च 12 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। हल्द्वानी में लगातार दो दिन में बाइक और दुकान से मोबाइल चुराने वाले शातिर को पुलिस ने दबोच लिया है। आरोपी एक पेशेवर अपराधी है जो कि मोहाली, चंडीगढ़ का रहने वाला है। उस पर दो राज्यों में 14 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी के पास से पुलिस को पिस्टल और कारतूस बरामद हुआ है। आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। बीते दिनों हीरानगर निवासी प्रकाश कविदयाल ने घर के सामने से बाइक चोरी होने का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके अगले दिन राजपुरा निवासी सुमित ने दुकान से चार मोबाइल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी जांचे और मैन्युअल पूछताछ की। बुधवार रात आरोपी को चोरी की बाइक और मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से अवैध असलहा और कारतूस मिल...