नवादा, मार्च 31 -- नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नवादा की पुलिस ने चोरी की दो ई-रिक्शा के साथ पटना के एक अंतरजिला बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। घटना रविवार की शाम मिर्जापुर स्थित बिहारी घाट के पीछे की बतायी जाती है। गिरफ्तार बदमाश की पहचान पटना के खुशरूपुर के स्व. शनिचर मांझी के बेटे विश्वकर्मा मांझी के रूप में की गयी है। वह नवादा में अस्थाई रूप से मिर्जापुर मुसहरी स्थित अपने ससुराल में रह रहा था। बताया जाता है कि पुलिस को मिर्जापुर स्थित बिहारी घाट के पीछे एक ई-रिक्शा का पार्ट्स चुराये जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर नगर थानाध्यक्ष उमाशंकर सिंह के नेतृत्व में एडिशनल थानाध्यक्ष राम इकबाल समेत अन्य पुलिस पदाधिकारियों की एक टीम ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान एक आरोपित को मौके से दबोच लिया गया। जबकि दो आरोपित मौके पर से भागने में सफल रहे। गि...