हाथरस, मई 22 -- हाथरस, संवाददाता। चोरी की वारदातों में अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के अलीगढ़ रोड स्थित अनाज मंडी में दिनदहाड़े आढ़त की दुकान व सदर कोतवाली क्षेत्र की पुष्प विहार कॉलोनी में पुष्प विहार कॉलोनी में हुई चोरी की वारदातों में पुलिस के हाथ खाली हैं। हाथरस अनाज मंडी में अरूण कुमार योगेश कुमार आढ़ती छह मई को किसी काम से सामने वाली दुकान पर गए थे। इसी दौरान अज्ञात चोर ने दुकान की ड्रॉज का ताला तोड़कर करब 2.5 लाख रूपए चोरी कर लिए थे। आढ़ती ने इस मामले में कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। यह भी पढ़ें- आढ़तियों ने ओसी कलेक्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन पुलिस अभी तक इस वारदात को अंजाम देने वाले चोर तक नहीं पहुंच पाई है। इधर, एक महीने पहले सदर कोतवाली क्षेत्र के पुष्प विहार कॉलोनी में दो बंद मकानों को चोरों ने निशान...