कोडरमा, मार्च 10 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। तिलैया पुलिस ने चोरी की तीन मोटरसाइकिल बरामद की है और इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, तिलैया थाना क्षेत्र में पिछले दिनों मोटरसाइकिल चोरी की घटनाएं सामने आई थीं, जिसके बाद पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही थी। इसी क्रम में गुप्त सूचना और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध लोगों की पहचान कर कार्रवाई शुरू की। छापेमारी के दौरान पांच आरोपियों को हिरासत में लिया गया।पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ किए जाने पर सभी आरोपियों ने मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने तीन चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की, जिनमें से दो मोटरसाइकिल तिलैया थाना क्षेत्र से चोरी की गई थीं। बरामद मोटरसाइकिलों को पुलिस ने जब्त कर लिया...